प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अपने संदेश में मोदी ने बच्चों से बिना थके, बिना रुके और बिना झुके अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुटे रहने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर आदमी के पास कम-से-कम एक बार दूसरों के लिए जान न्योछावर करने का मौका आता है, लेकिन हर आदमी के पास दूसरों के लिए जीने का अवसर उपलब्ध रहता है। त्याग और वीरता के लिए इन बच्चों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि परिणाम की चिंता किए बगैर इन्होंने विपत्ति का डटकर मुकाबला किया। इन बच्चों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि मुसीबत में भी इन्होंने साहस से काम लिया और इस प्रक्रिया में समाज के दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बने।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।