कैदियों को भागने के लिए किया गया था आरा में विस्फोट
(India)
आरा कोर्ट में शुक्रवार की दोपहर हुए विस्फोट के पीछे किसी तरह की आतंकी साजिश नहीं है और न ही इसमें किसी मानव बम का इस्तेमाल किया गया है. यह विस्फोट कैदियों को भागने के लिए किया गया. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने विस्फोट के बाद तुरंत डीजीपी पीके ठाकुर, एडीजी गुप्तेश्वर पांडेय, सीएम के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, सचिव अतिशचंद्र समेत अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना के बारे में जानकारी ली. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि जेल में सजा काट रहे दो कुख्यात कैदी लंबु शर्मा और अखिलेश उपाध्याय को भगाने के लिए पूरी घटना को अंजाम दिया गया है. बम की अदला-बदली के दौरान यह विस्फोट हुआ है. शुरुआती जांच में इसकी पुष्टि हो गयी है. पूरे मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा आइजी सुशील एम खोपड़े को दिया गया है.घटनास्थल की छानबीन करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एफएसएल की टीम को रवाना कर दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए 100 से ज्यादा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को आरा के लिए रवाना कर दिया गया है. इसमें एसटीएफ के जवान भी शामिल हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।