अब ताज का दीदार नहीं करेंगे ओबामा और मिशेल
(India) गणतंत्र दिवस परेड में बतौर चीफ गेस्ट भारत यात्रा पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आगरा विजिट कैंसिल होने की खबर है. तय कार्यक्रम के अनुसार बराक ओबामा को पत्नी मिशेल के साथ 27 जनवरी को ताज महल देखने के लिए जाना था. हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि न तो भारत सरकार ने की है और न ही व्हाइट हाउस से कुछ कहा गया है. लेकिन अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' की इस रिपोर्ट का अभी तक खंडन भी नहीं किया गया है.अमेरिकी राष्ट्रपति की आगरा विजिट को क्यों कैंसिल किया गया है इस बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है. इसके पीछे या तो सुरक्षा कारण हो सकते हैं या फिर ओबामा के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से व्हाइट हाउस दौरा जल्द खत्म करना चाहता है.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।