बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द
(International)
तीन दिन की यात्रा पर भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद्द हो गया है। अंतिम समय में कार्यक्रम में आए बदलावों के तहत यह फैसला किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन और स्थानीय प्रशासन को इस सूचना से अवगत कराया गया है। ओबामा को भारत दौरे के अंतिम दिन, 27 जनवरी की शाम को आगरा जाना था। दौरा रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब जाने की वजह से यह परिवर्तन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक ओबामा 27 जनवरी शाम के बजाय दोपहर को ही वापस अमेरिका लौट सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आगरा में सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और ओबामा की यात्रा को लेकर यातायात में भी कई बदलाव किए जा चुके थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।