भारत के लिए रवाना हुए ओबामा
(International)
भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा एयरफोर्स वन पर सवार होकर एंड्रयू एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। वह गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। ओबामा कल सुबह दस बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी भारत आ रही हैं। राजधानी में मौसम साफ न रहने पर उनका विमान जयपुर में उतरेगा। राष्ट्रपति ओबामा के भारत आने से पहले ही उनके सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत पहुंचने पर उनके सुरक्षा अधिकारियों पर ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा अधिकारी की निगाहें लगी रहेंगी। इस समारोह में भाग लेने के लिए ओबामा अपनी कार बीस्ट का प्रयोग करेंगे। उनके यहां आने के बाद आगरा जाने का कार्यक्रम अब रद हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।