दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के मुखिया अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तीन दिवसीय दौरे पर आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विशेष विमान एयरफोर्स वन(देखें तस्वीरें) लैंड हुआ। उनकी अगवानी के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम हवाईअड्डे पहुंचे। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि हैं। सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पत्नी मिशेल ओबामा के साथ राष्ट्रपति ओबामा एयरफोर्स वन से उतरे। अगवानी में खड़े पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। ओबामा और मोदी ने गले मिलकर (देखें तस्वीरें) एक दूसरे का अभिवादन भी किया। इस दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी अगवानी के लिए मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।