मिशेल ओबामा को 100 बनारसी साड़ियों का तोहफा
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत दौरे पर आ रही मिशेल ओबामा को 100 बनारसी साड़ियों का तोहफा दे सकते हैं। कपड़ा मंत्रालय ने वाराणसी वस्त्र उद्योग संघ को अमेरिका की पहली महिला के लिए तोहफे चुनने और उनकी पैकेजिंग करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं बराक ओबामा के लिए भी कई खास तोहफे तैयार किए जा रहे है। आपको बता दें कि मिशेल ओबामा को भारतीय सिल्क परिधान से काफी लगाव है और वे कई बार साड़ी पहने नजर आ चुकी है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि तेलंगाना के नल्ला विजय नामक व्यक्ति ने मिशेल के लिए 60 ग्राम की सिल्क की साढ़े चार मीटर लंबी साड़ी तैयार की है। जो माचिस के डिब्बी में भी आ सकती है। वही विजय ने बराक ओबामा के लिए 30 ग्राम की एक शॉल बनाई है। जिसकी लंबाई दो मीटर है। बताया जा रहा है कि भारत दौरे पर उन्हें ये तोहफे भी दिए जा सकते हैं..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।