प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान से नवाजने के कुछ दिनों के बाद अब मोदी सरकार ने कथित तौर पर डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी और योग गुरु बाबा रामदेव समेत 148 दिग्गजों को पद्म विभूषण और पद्दम श्री देने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम तक इसकी अधिकारिक घोषणा की जा सकती है। वहीं योग गुरु बाबा रामदेव को पद्म विभूषण सम्मान के सूची में नाम आने से सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बाबा रामदेव के नाम पर एतराज जताते हुए कहा कि पद्म विभूषण और पद्म श्री के लिए बीजेपी सरकार ने उन्हीं लोगों का नाम आगे किया है। जिन लोगों ने चुनाव के समय बीजेपी का मदद की है। दूसरी अेार योगगुरु बाबा रामदेव ने पद्म पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी भी भेजी है। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के लेटरहेड पर छपी चिट्ठी में हालांकि तारीख नहीं दी गई है। लेकिन इसमें रामदेव ने पुरस्कार लेने से साफ इनकार किया है। चिट्ठी में बाबा रामदेव ने कहा है कि उन्हें न्यूज चैनलों और अखबारों के जरिए पता चला है कि केंद्र सरकार उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करना चाहती है........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।