राष्ट्रपति भवन में ओबामा का औपचारिक स्वागत
(India)
अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल दोपहर बाद करीब 12 बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। भारतीय सेना की ओर से ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने परेड का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन आए खास मेहमानों से बराक ओबामा की मुलाकात करवाई। इसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य वीआईपी शामिल थे। इसके बाद ही ओबामा ने अपने साथ आए प्रतिनिधि मंडल से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का परिचय करवाया। इससे पहले दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के मुखिया अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तीन दिवसीय दौरे पर आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विशेष विमान एयरफोर्स वन(देखें तस्वीरें) लैंड हुआ। उनकी अगवानी के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम हवाईअड्डे पहुंचे। ओबामा गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।