(DELHI, India)
देश आज 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी है. इस बार परेड में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चीफ गेस्ट हैं. गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली समेत पूरे देश में अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को 66वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी.भारत के 66वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक राजपथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दुनिया भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी देख रही है, जहां थल एवं नौसेना के साथ देश की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन हो रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण है और राजपथ पर मुख्य आकर्षण तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दस्ता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।