(India)
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इनमें कानूनविद हरीश साल्वे, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा समेत विभिन्न क्षेत्र की 20 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि, फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, साहित्यकार प्रोफेसर बिमल राय व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह सहित 75 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है।मशहूर पहलवान सतपाल का नाम भी पद्म पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। मगर, ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार व बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, इनका नाम खेल मंत्रलय ने गृह मंत्रलय को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए भेजा था, लेकिन उनके नाम पर अंतिम मोहर नहीं लग पाई।
इससे पहले योगगुरु बाबा रामदेव और आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर ने पद्म पुरस्कार लेने से मना कर दिया था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।