गणतंत्र दिवस के मौके पर मेट्रो सेवा रहेगी बाधित
(DELHI, India) आज देश का 66वां गणतंत्र दिवस है इस अवसर पर राजपथ समेत परेड के पूरे रूट और उसके आसपास के इलाकों में मेट्रोसे सफर करने वाले यात्रियों को आज परेशानी उठानी पड़ सकती है. जी हां गणतंत्र दिवस परेड के दौरान इस रूटों पर मेट्रो की सेवा बाधित रहेगी.सुरक्षा के चलते आज दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को बंद किया जाएगा. साथ ही मेट्रो की पार्किंग भी बंद रहेगी. लेकिन गणतंत्र दिवस परेड का असर नई दिल्ली से एयरपोर्ट तक जाने वाली एयरपोर्ट लाइन पर नहीं पड़ेगा. गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएमआरसी ने पहले ही इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर ये जानकारी दी.दिल्ली मेट्रो के अनुसार 26 जनवरी के दिन मेट्रो की सेवाओं में भी कुछ कटौती की जाएगी. सुरक्षा इंतजामों का असर मुख्य रूप से हूडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो की येलो लाइन पर, द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो की ब्लू लाइन पर और मंडी हाउस से बदरपुर के बीच मेट्रो की वायलेट लाइन पर पड़ेगा. जहां से बहुत अधिक संख्या में यात्री सफर करते हैं. बाकी लाईनों पर मेट्रो सुचारू रूप से काम कारेगी.येलो लाइन पर आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन की एंट्री एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान लोग स्टेशन के अंदर येलो लाइन और वायलेट लाइन के बीच इंटरचेंज कर सकेंगे. इसी तरह येलो लाइन के पटेल चौक और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन पर भी सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एंट्री एग्जिट बंद रहेगी.ब्लूलाइन के मंडी हाउस और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन भी परेड की वजह से प्रभावित रहेंगे यहां सुबह 10:45 बजे से 11:45 बजे के बीच यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ेगी. वायलेट लाइन पर भी केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आप एंट्री-एग्जिट नहीं कर पाएंगे और स्टेशन भी बंद रहेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।