आज होगी मोदी-ओबामा की ‘मन की बात’
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के संयुक्त रेडियो संबोधन को रिकॉर्ड कर लिया गया है और आज शाम आठ बजे इसका प्रसारण किया जाएगा। मोदी ने अपने साथ ओबामा की एक फोटो के साथ सोमवार को इस बारे में ट्वीट किया। फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है, रेडियो कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान अपने मन की बात साझा करते हुए हम। मन की बात, रेडियो, अमेरिका, भारत।गौरतलब है कि मोदी अक्टूबर से हर महीने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को आकाशवाणी पर संबोधित कर रहे हैं। भारत-अमेरिका संबंधों में प्रगति को दर्शाते हुए ओबामा ने भी मोदी के संबोधन में शामिल होने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को घोषणा करते हुए कहा था कि इस महीने मन की बात विशेष होगी, जिसमें गणतंत्र दिवस पर हमारे मुख्य अतिथि बराक ओबामा और मैं अपने विचार एक साथ साझा करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।