इस बार परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों का दस्ता दिखा। परेड में भारत की सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए भारतीय सेना का मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म, बीएमपी - 2 सारथ टैंक, टी - 72 ट्रॉल, पिनाका मल्टी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, ब्रह्मोस आदि नजर आए। परेड की अगवानी ले. जनरल सुब्रतो मित्रा ने की। वहीं पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में थल, जल और वायु सेना की महिला कंटिनजेंट को शामिल किया गया। नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए केप्टन दिव्या ने महिला कंटेंजेंट का नेतृत्व किया। नौसेना के मार्चिग दस्ते का नेतृत्व संध्या चैहान ने किया। नौसेना और नारी शक्ति की झांकी का नेतृत्व ले. कमांडर श्वेता कपूर ने किया। वायु सेना की 148 महिला अधिकारियों के दस्ते का स्त्रेहा शेखावत ने नेतृत्व किया..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।