चुनाव आयोग सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पर्ची वितरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटो मतदाता पर्ची वितरित करने की प्रक्रिया से असली मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित होगी। आपको बता दें कि इन मतदाता पर्चियों का वितरण मतदान के पांच छह दिन पहले बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही बूथ स्तरीय अधिकारी खुद अपने इलाके में घर घर जाकर मतदाताओं को वोटर पर्ची सौंपेंगे। अगर किसी मतदाता का फोटो पहचान पत्र खो गया है तो वह मतदान केन्द्र पर अपनी पहचान बताने के लिए भी इस पर्ची का इस्तेमाल कर सकता है। फर्जी मतदान पर रोक लगाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदान के दिन सिर्फ असली मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक दिल्ली में तकरीबन एक करोड़ 30 लाख मतदाता हैं। जो 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।