किरण बेदी ने भेजा केजरीवाल को नोटिस
(India)
ऑटो के पीछे लगे आम आदमी पार्टी के पोस्टरों पर विवाद खड़ा हो गया...किरण बेदी ने इस मामले में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लीगल नोटिस दिया है.... नोटिस में किरण ने बिना इजाजत पोस्टर पर अपने नाम का इस्तेमाल करने पर ऐतराज जताया है। यही नहीं किरण ने केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर पोस्टर हटाने की चेतावनी दी है। इस बीच बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। इनमें पुरानी शिकायतों के साथ-साथ किरण के पोस्टर की भी शिकायत दुहराई गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का आरोप है कि केजरीवाल चुनाव आयोग को नख दंत हीन बॉडी समझते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।