दलाई लामा ने चीन को बताया एक ‘महान’ राष्ट्र
(Garhmukteshwar, Ghaziabad) चीन को एक ‘महान राष्ट्र’ बताते हुए तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने कहा कि वह इस देश और इसकी मेहनती जनता की सराहना करते हैं। दलाई लामा ने यहां राजेन्द्र नगर में एक स्कूल में आयोजित समारोह से अलग संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन एक महान राष्ट्र है जिसका लंबा इतिहास है, वहां के लोग सभ्य और मेहनती हैं जिनकी मैं सराहना करता हूं। एक दूसरे सवाल के जवाब में दलाई लामा ने कहा कि भारत और चीन सर्वाधिक आबादी वाले राष्ट्र, पड़ोसी हैं और उनके बीच करीबी दोस्ती तथा आपसी विश्वास है। यह न केवल तिब्बत बल्कि एशिया के लिए बेहद जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छात्र देश के मजबूत स्तंभ हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।