देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के अगुवा अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है । अना ने कहा कि कालाधन वापस नहीं लाने के लिए जनता मोदी को सजा देगीं। अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिन के भीतर कालाधन वापस लाएंगे, और हर परिवार को 15-15 लाख रुपये देंगे, लेकिन आज तक 15 लाख रुपये तो क्या 15 रुपये तक नहीं मिलें । भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के रहनुमा ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ सब्जबाग दिखाए, लेकिन किया कुछ नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही अन्ना ने मोदी सरकार के खिलाफ आंदलोन करने का अल्टीमेटम तक दिया। अन्ना ने कहा कि लोकपाल कानून बन चुका है. सरकार बने 8 महीने हो गए, लेकिन अब तक कानून पर अमल नहीं हुआ है. हम लोगों से बात करेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।