आज शाम होगी आयोजित होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
(India)
आज गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन होगा. शाम चार बजे विजय चैक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होगी जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरंद्र मोदी शिरकत करेंगे.बीटिंग रिट्रीट की वजह से दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रों स्टेशन में बंद रहेगे. विजय चैक के आसपास ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा. चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर आज होने वाले ‘बीटिंग द र्रिटीट’ समारोह में भारतीय संगीतज्ञों द्वारा तैयार किए गए नये धुन मुख्य आकषर्ण होंगे. इस बार 23 में 20 धुन भारतीय संज्ञीतज्ञों ने तैयार किए हैं जबकि पिछले साल इनकी संख्या 18 थी. समारोह के प्रधान संचालक मेजर गिरिश कुमार यू होंगे जबकि सैन्य बैंड का नेतृत्व सूबेदार सुरेश कुमार करेंगे. विजय चैक, राजपथ और वहां जाने वाली सभी सड़कें विजय चैक पर बीटिंग र्रिटीट समारोह और राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, संसद भवन और इंडिया गेट को प्रकाशमान करने के लिए आज शाम बंद रहेंगी. दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक यातायात परामर्श के अनुसार सड़कें शाम चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक बंद रहेंगी ताकि आमंत्रित लोगों और दर्शकों के वाहनों का आवागमन सुगम बनाया जा सके और कार्यक्रम के आयोजन स्थल के आस-पास की सड़कों पर यातायात जाम लगने से रोका जा सके.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।