पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी
(International)
पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चैकियों पर मंगलवार रात को गोलीबारी की। बीएसएफ के सूत्र ने बुधवार को बताया, पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आर. एस. पुरा सेक्टर में कल रात (मंगलवार) 9.30 बजे बीएसएफ की चैकियों पर गोलीबार की। सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से छोटे और स्वचालित हथियारों का प्रयोग भारतीय चैकियों को निशाना बनाने के लिए किया गया और भारत ने भी उसी स्तर की जवाबी कारवाई की। सूत्र ने कहा, श्दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी होती रही। हमारी तरफ किसी तरह का नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ है।श्अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के तीन दिनों के भारत प्रवास के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर माहौल शांत रहा। पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना मंगलवार को ओबामा के सऊदी अरब के लिए रवाना होने के बाद हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।