सरकार करेगी ‘रीड इंडिया कैम्पेन’ की शुरूआत
(India)
मेक इन इंडिया कैम्पेन के बाद अब मोदी सरकार ने रीड इंडिया कैम्पेन को शुरू करने की तैयारी कर ली है। गुरूवार को आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार अब रीड इंडिया कैम्पेन की शुरूआत करने वाली है। सूत्रों की माने तो सरकार इस कैम्पेन की शुरूआत 14 फरवरी से कर सकती है। इस कैम्पेन के तहत पूरे देश में लाइब्रेरी खोली जाएंगी। ताकि लोगों को आसानी से किताबें पढ़ने को मिल जाएं। संभावना जताई जा रही हैं कि जिन गावों को सांसदों की ओर से सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया है। उनमें भी स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को मानव संसाधन मंत्रालय के नेतृत्व में शुरू किया जाएगा। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि इसके लिए फंड कहां से आएगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पहले भी इस तरह की कई योजनाओं की शुरूआत की है। इनमें सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और गुड गवर्नेंस डे जैसी योजनाएं शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।