पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि नटराजन ने जिन मसलों और फाइलों को लेकर सवाल उठाया है उन्हें वह फिर से देखेंगे। वहीं वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी पर्यावरण मंजूरियों की समीक्षा की मांग की है।। साथ ही कहाकि विपक्ष में रहते हुए हमने जो आरोप लगाए थे वे अब सच साबित हो रहे हैं। पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर ने कहाकि इससे कई गंभीर बातें सामने आई है कि किस आधार पर परियोजनाओं को रोका जाता था या उन्हें मंजूरी दी जाती थी। मैं इस समय पर्यावरण मंत्री हैं और कर्तव्य बनता है कि वह उन मसलों और फाइलों को फिर से देखें जिनका नटराजन ने उल्लेख किया है। नटराजन ने जिन फाइलों का जिक्र किया है उनका फिर से निरीक्षण करूंगा और तथ्यों की जांच करूंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।