विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए चीनी राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल
(International)

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग चैंकाते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सोमवार को मुलाकात करने पर राजी हो गए हैं। चीनी राष्ट्रपति अपने देश में आए किसी विदेश मंत्री से शायद ही मिलते हैं। कभी-कभी वह स्वेच्छा से मिलने को हामी भर देते हैं। शी चिनफिंग का सुषमा स्वराज से सीधे मिलना कई मामलों में अहम है। चीनी राष्ट्रपति के इस कदम को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दिल्ली यात्रा से भी जोड़कर देखा जा सकता है।ओबामा के दिल्ली दौरे को एशिया-प्रशांत और हिन्द महासागर पर भारत-अमेरिका के संयुक्त रणनीतिक दृष्टिकोण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जाहिर है भारत-अमेरिका के इस गठजोड़ से चीन खुद को असहज स्थिति में पा रहा है। इसके अलावा नए शासन में चीन के कट्टर प्रतिद्वंद्वी जापान के साथ भारत की बढ़ती निकटता से भी चीन परेशान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।