सीसीटीवी कैमरों को हटाने पर सरकार को अदालत की फटकार
(India)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली दौरे के मद्देनजर कुछ ही हफ्तों में लगे 15 हजार सीसीटीवी कैमरों को हटाने पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने सख्त फटकार लगाई है। सरकार व दिल्ली पुलिस पर नाराज होते हुए अदालत ने कहा कि वह सीसीटीवी कैमरे खरीदें और महिला सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें लगाएं। गौरतलब है कि ओबामा दौरे के वक्त जब दिल्ली में 15 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए थे तब भी हाईकोर्ट ने सरकार को ये कहते हुए कडी आपत्ति जताई थी कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर इतनी एहतियात बरती जा रही है। तो आम जनता की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए क्यों नहीं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।