भाजपा के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने समाजसेवी और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे से रालेगण सिद्धि में जाकर मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि गोविंदाचार्य ने अन्ना को मिलकर यह आश्वासन दिया है कि वह कालाधन, भ्रष्टाचार और भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर उनके साथ हैं। अन्ना हजारे ने हाल ही में मोदी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने में असफल रही है। चुनावों से पहले काफी वादे किए गए थे, लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वो भ्रष्टाचार मिटाएगी, कालाधन वापिस लाएगी। हालांकि अन्ना ने मोदी सरकार को अब छह महीने का समय दिया है। अन्ना का कहना है कि अगर अगले छह महीने में भी हालात नहीं बदले तो वह केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।