गुलाब चंद कटारिया को स्वाइन फ्लू
(India)
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया का स्वाइन फ्लू का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.राजस्थान में स्वाईन फ्लू का प्रकोप जारी हैं और सोमवार को राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया भी इसकी चपेट में आ गए। उदयपुर महाराणा भूपाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. तरुण गुप्ता के अनुसार कटारिया की स्वाईन फ्लू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। गुप्ता ने बताया कि कटारिया के अलावा उनकी पत्नी की स्वाईन फ्लू जांच की गई लेकिन उनकी जांच नकारात्मक पाई गई। उन्होंने बताया कि कटारिया का उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा हैं और शाम को उनकी स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें कोई खतरे वाली बात सामने नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम उनकी बराबर देखभाल कर रही हैं। गौतरलब है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी स्वाईन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी और उनका भी उपचार उनके घर पर किया जा रहा हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।