केंद्र सरकार के मंत्रियों को अब काम के साथ ही उनका बखान करने को भी कह दिया गया है। सरकार में शीर्ष स्तर से यह बात सभी मंत्रियों को बता दी गई है। साथ ही इस लिहाज से मंत्रालयों के आला अफसरों को भी मीडिया के लिए अपने दरवाजे खोल देने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री कार्यालय खुद संवाद बढ़ाने की इस प्रक्रिया में सक्रियता से शामिल हो रहा है। सोमवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों के अधिकारियों और मंत्रियों के निजी सचिवों को इस काम के लिए पूरे दिन पाठ पढ़ाया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ तौर पर कहा कि राजनीतिक कार्यकारी को अब खुलकर बोलना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।