प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर फिदायीन हमले को लेकर इंटेलिजेंस एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है वहीं दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के साथ दिल्ली के अन्य महत्वूर्ण जगहों पर हमले की चेतावनी दी है। एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि दूसरे आतंकी संगठन दुनिया भर में इस्लामिक स्टेट के मुकाबले अपनी जमीन खो रहे हैं.... लिहाजा दिल्ली में आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हुए है। सुरक्षा एजेंसियां आईबी की इस चेतावनी को बेहद गंभीरता से ले रही है। क्योंकि 23 फरवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इसके चलते खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्कता बरत रही है.. ताकि आतंकी किसी भी तरह से फिदायीन हमला को अंजाम न दे सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।