झारखण्ड बनेगा गंगा मॉडल राज्य
(India)
झारखंड पहुंची केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने झारखण्ड को गंगा मॉडल राज्य बनाने की बात की... मुख्यमंत्री रघुबर दास और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उमा भारती ने कहा कि प्रदुषण मुक्त बनने और और गंगा किनारे आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बनी है..पत्रकारों से बात करते हुए उमा भारती ने कहा है कि झारखंड दो सालों के भीतर गंगा का मॉडल स्टेट बनेगा। गंगा के किनारे बसे शहर और गांवों को विकसित किया जाएगा और उन्हें इस प्रकार विकसित किया जाएगा, जिससे वो दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बन सकें। लिहाजा गंगा सफाई के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच एक समन्वएय बनाए जाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की एक कमेटी बनाने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।