प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की बैठक बुलाई है, जिसमें प्रधानमंत्री अर्थशास्त्रियों से देश के आर्थिक हालातों पर चर्चा के अलावा आम बजट में किए जाने वाले संभावित उपायों के बारे में बात करेंगे।माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री विशेषज्ञों से बजट के बारे में सुझाव भी मांगेंगे। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार आम बजट पर नीति आयोग की छाप होगी। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे।प्रधानमंत्री ने आठ फरवरी को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक भी बुलाई है। 65 साल पुराने योजना आयोग के स्थान पर गठित नीति आयोग की संचालन परिषद की पहली बैठक 8 फरवरी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।