कल 1.3 करोड़ मतदाता करेंगे दिल्ली के भाग्य का फैसला
(India)
देश की राजधानी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरूवार शाम छह बजे थम गया। यहां की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शनिवार को होना है। राष्ट्रीय राजधानी के करीब 1.3 करोड़ मतदाता शनिवार को 673 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 10 फरवरी को होगी। वर्ष 2013 के चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा को सर्वाधिक 31 सीटें मिलीं और आप 28 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। कांग्रेस 43 सीटों से घटकर 8 सीटों तक सिमट गई थी। त्रिशंकु विधानसभा के बीच आप ने जनता की राय लेने के बाद कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार बनाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।