चुनावी प्रचार के शोर से ‘मुक्त’ हुई दिल्ली
(India) दिल्ली विधानसभा चुनाव के दंगल में प्रचार पूरी तरह थम चुका है। प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली में जमकर रैलियों, जनसभाओं और रोड शो का शोर चलता रहा। अब उम्मीदवार केवल घर-घर पहुंचकर ही वोटर्स से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर पाएंगे। प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओखला विधानसभा में आखिरी चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में अमित शाह ने आप और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।