दिल्ली में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बाल्यान पर दिल्ली पुलिस का घेरा कसता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने कहा है कि नरेश बाल्यान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा सकता है. बाल्यान के खलिाफ वोटरों के बीच शराब बंटवाने की कोशिश करने का आरोप है. इसी सिलसिले में अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है. वे पुलिस के सामने अपनी पार्टी का पक्ष रख रहे हैं. शराब की बरामदगी और नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की संभावना को लेकर सियासत भी तेज होती दिख रही है. दिल्ली में बीते दिनों कुछ गोदामों से भारी संख्या में शराब की बोतलें बरामद की गई थीं. दिल्ली पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है. पुलिस ने नरेश बाल्यान को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस भेजा था, लेकिन वे इसके लिए नहीं गए. अब पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने के मूड में है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।