दिल्ली में मतदान जारी
(India)
दिल्ली की छठी विधानसभा और सूबे की नई सरकार के गठन के लिए राजधानी के करीब 1.33 करोड़ मतदाता आज अपना निर्णय सुना रहे हैं। यहां आठ बजे से मतदान शुरू हो चुका है और वोटिंग के पहले घंटे में 5.64 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं। आज सुबह पहले घंटे में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अजय माकन, शीला दीक्षित, नेता मनीष सिसोदिया, नुपूर शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन आदि ने अपने-अपने वोट डाले।? वोट डालने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि भाजपा दिल्ली की समस्या को जानती है। पीएम मोदी गुड गवर्नेंस के प्रतीक बन चुके हैं। हमारी कई राज्यों में सरकारें हैं। जनता भी इस बात को समझती है। सर्वे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं, जमीनी स्तर पर काम करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।