दिल्ली में मतदान शुरू हो चुका है। लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। इसमें नेता भी पीछे नहीं है। दिल्ली में मतदान के लिए 11763 बूथ बनाए गए हैं। जहां लंबी लाइनें लगी हैं। लोग जोरदार तरीके से मतदान में हिस्सा ले रहे हैं, और लोगों को भी मतदान के लिए उत्साहित कर रहे हैं। वहीं, नेता अपनी अपनी पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं। सबसे पहले देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वोट डाला। उनके वोट डालने के साथ ही मतदान की शुरूआत हो गई। देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मतदान कर चुके हैं। मयूर विहार में मतदान के लिए पहुंचीं एक वोटर सौम्या ने कहा कि उन्हें गुड़गांव जाना है। लेकिन वो पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी, उसके बाद कुछ और काम। बड़े नेताओं के मतदान में हिस्सा लेने की बात करें, तो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने झंडेवालान में मतदान किया। राम माधव ने मतदान के बाद कहा कि दिल्ली के मतदाता दिल्ली को अच्छे नेतृत्व में सुरक्षित करे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।