आज देश की तीन बड़ी खबरे है जिन पर सभी की निगाहे टिकी है जहां दिल्ली में कई दिनों के घमासान के बाद आज नई सरकार के लिए दिल्ली के मतदाता वोटिंग कर रहे है वहीं दूसरी और पटना में नीतीश और मांझी के भविष्य को लेकर आज फैसला होना है। आज जेडीयू चीफ शरद यादव ने विधायक दल की बेठक बुलाई है माना जा रहा है कि इस बैठक में मांझी को पद से हटाए जाने की अनुशंसा होगी इसी बीच मांझी ने भी नीतीश के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए है । मांझी आज दिल्ली आ रहे हैंए जबकि जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने पटना में विधायक दल की मीटिंग बुलायी हैण् इन दोनों बड़ी खबरों के बीच आज राजस्थान में जिला प्रमुख और प्रधानों का चुनाव होना है सत्तारूढ भाजपा की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा जिलों में पार्टी का जिला प्रमुख बनाया जाए और पंचायत समिति में जोड़तोड़ कर पार्टी का प्रधान बनाए जाए । तो ये वो तीन खबरे है जिन पर आज सभी की नजरे टिकी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।