मांझी ने फेंका ‘ब्रह्मअस्त्र’, रखा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव
(India)
बिहार में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सत्ता संघर्ष अब चरम पर पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कैबिनेट की बैठक में विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव रखा। इसके विरोध में नीतीश कुमार के समर्थक मंत्री मीटिंग से वॉकआउट कर गए और सीधे 7, सकुर्लर रोड स्थित नीतीश के घर पहुंच गए। अब सबकी नजरें चार बजे होने वाली जेडी(यू) विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई हैं। पूरी संभावना है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को जेडी (यू) विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। गतिरोध की इस स्थिति में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी की भूमिका अहम हो गई है। इससे पहले तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच जीतन राम मांझी अपने समर्थक मंत्रियों नरेंद्र सिंह और वृषिण पटेल के साथ नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात को दोनो पक्षों के बीच सुलह की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन किसी कारण से समझौता नहीं हो सका और अब दोनों पक्ष आर-पार की मुद्रा में आ गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।