एग्जिट पोल में आप को बहुमत का दावा
(India)

एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी बाजी मारती हुई दिख रही है। चाणक्य के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली में 53 पर्सेंट लोगों की पसंद हैं जबकि किरन बेदी 37 पर्सेंट ही लोगों की पसंद हैं। मतलब किरन बेदी केजरीवाल से 17 पर्सेंट पीछे हैं। इंडिया टुडे सिसरो के मुताबिक आप को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं। इसी पोल के मुताबिक बीजेपी 23 से 29 और कांग्रेस 3-5 पर ही सिमट कर रह सकती है। एबीपी ने बीजेपी को 32 पर्सेंट वोट और आम आदमी पार्टी को 37 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान बताया है। आप को 8 पर्सेंट वोट का फायदा होते दिख रहा है। कांग्रेस एक बार फिर से तीसरे नंबर पर खिसकती दिखी रही है। कांग्रेस को 6 पर्सेंट वोट का नुकसान हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।