आज पीएम मोदी से मिलेंगे मांझी
(India)
एक लंबे अरसे के बाद बिहार की सियासत में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को विधानसभा भंग करने की अनुशंसा के लिए अधिकृत कर दिया। जिसके बाद सीएम मांझी ने राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। मांझी आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। दूसरी तरह शरद यादव की ओर से बुलाई गई जदयू विधानमंडल दल की बैठक में मांझी को नेता पद से हटाकर नीतीश कुमार को नया नेता चुन लिया गया। जिसके बाद अब बिहार में क्या होगा। राष्ट्रपति शासन लगेगा या फिर नई सरकार चुनी जाएगी। इसका फैसला राज्यपाल पर निर्भर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।