दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर शनिवार को हुए मतदान के बाद अब मतगणना का इंतजार है। शनिवार को वोटिंग में मतदाताओं ने दिल खोलकर मतदान किया। चुनाव कार्यालय के अनुसार करीब 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पिछले विधानसभा चुनाव में 65 फीसदी के करीब मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मैदान में 673 प्रत्याशी हैं। जबकि पिछले साल 811 उम्मीदवार थे। मतदान के दौरान राजधानी में कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान दर्ज किया गया। अब दस फरवरी को मतगणना होगी। जिसके लिए 14 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।