एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ
(India)
दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद अब सरकार बनाने के लिए परिणाम आने की देरी है। जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि वहां किसकी सरकार बननी है। लेकिन इससे पहले मतदान के बाद जारी चार अलग अलग एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को औसतन 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। जो कि राज्य में सरकार बनाने के लिए काफी है। वहीं बीजेपी और इसकी सहयोगी अकाली दल को 29 सीटें। कांग्रेस को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में महज तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। निल्सन, सी वोटर, सीसेरो और न्यूज नेशन सभी ने अपने एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरते दिखाया। बल्कि शानदार बहुमत मिलने की संभावना भी जताई है। न्यूज एक्स-सी वोटर और इंडिया टीवी-सी वोटर के एक्जिट पोल में जहां आप को 31 से 39 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं बीजेपी को 27 से 35 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस सर्वे कांग्रेस को 2 से 4 और अन्य को 0 से 4 सीटों का अनुमान दिया गया है। दूसरा एक्जिट पोल सीसेरो आजतक का है। इसमें आप को 35 से 43 सीटें दी गई हैं। बीजेपी को 23 से 29, कांग्रेस को 3 से 5 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूज नेशन के एक्जिट पोल में आप को सबसे ज्यादा 39 से 43 सीटें दी गईं हैं। वहीं बीजेपी को 25 से 29, कांग्रेस को 1 से 3 और अन्य को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। टुडेज चाणक्य एक्जिट पोल में पार्टियों को प्राप्त होने वाली सीटें नहीं बताई गई हैं। लेकिन सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को 53 प्रतिशत अंक दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।