विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को बेंगलुरू आने पर हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। तोगड़िया पर बेंगलुरू में आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन इसके बावजूद तोगड़िया के नई दिल्ली से यहां आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। हाल ही में शहर पुलिस आयुक्त एम एन रेड्डी ने आदेश जारी कर विहिप नेता को पांच फरवरी से एक सप्ताह के लिए शहर में आने से प्रतिबंधित किया था। बता दें कि बेंगलुरू में एक सप्ताह तक चलने वाले विराट हिन्दू समाज उत्सव में तोगड़िया को हिस्सा लेने जाना था। लेकिन इस आयोजन में उनके भड़काऊ भाषण देने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस ने उन्हें पांच से 11 फरवरी तक आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।