बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे और अगर नहीं कर पाए तो हट जाएंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा, ‘विधानसभा में जो भी हमें समर्थन देगा, हम ले लेंगे, मैं लालू से समर्थन की अपील करूंगा। बिहार में विधायकों को डराया जा रहा है।’ मांझी ने कहा कि जो होगा वह विधानसभा में ही होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।