किरण को कोई संवैधानिक पद दें मोदी : बृज बेदी
(India)
भाजपा सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के हारने के बाद उनके पति बृज बेदी चाहते हैं कि पीएम मोदी किरण बेदी को कोई संवैधानिक पद दें और उनकी क्षमताओं का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक विजन वाले नेता हैं और राष्ट्र निर्माण में किरण की सेवाओं का इ स्तेमाल करने के लिए उन्हें संवैधानिक पद देना चाहिए। उनका अनुभव राष्ट्र के काम आएगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजनीति कभी किरण बेदी का चाय का कप नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि किरण बेदी कोई राजनेता नहीं है, भाजपा ने उन्हें संपर्क किया था। आखिरी समय में भाजपा के कैम्पेन को मजबूती देने के लिए उनकी एंट्री करवाई गई। भाजपा कैडर इस बार असफल रहे हैं। भाजपा को केवल तीन सीटें मिली हैं, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। किरण बेदी से बात करने के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने मंगलवार को किरण से दो बार फोन पर बात की थी। दूसरी बार बात तब की जब वे उन्होंने कृष्णानगर सीट खो दी थी। मैंने किरण से कहा कि हमें हारना नहीं चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं मजबूत हूं और मुझे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।