(India)
देश की राजधानी दिल्ली में कल आए विधानसभा चुनाव के परिणामों से देश के सारे अखबार रंगे हुए हैं. हिंदी हो या अंग्रेजी, सभी अखबारों में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल छाए हुए हैं. किसी अखबार में केजरीवाल अपने जाने-पहचाने 'मफलरमैन', तो कहीं आप का चुनाव चिन्ह झाड़ू 'आम आदमी' शीर्षक के साथ अपनी शानदार जीत को बयां कर रहे हैं.जहां कुछ अखबारों में मात्र दो साल पुरानी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के भावी सीएम केजरीवाल के चर्चे हैं, वहीं कुछ अखबारों में मोदी लहर के रुकने पर भी सवाल उठाए गए हैं.लगभग सभी अखबारों ने दिलचस्प हेडलाइंस के साथ आम आदमी पार्टी की जीत और बीजेपी, कांग्रेस की करारी हार का विश्लेषण करते हुए कार्टून्स और आंकड़ो के जरिए लोगों तक परिणाम पहुंचाए हैं.जहां कुछ अखबारों में मात्र दो साल पुरानी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के भावी सीएम केजरीवाल के चर्चे हैं, वहीं कुछ अखबारों में मोदी लहर के रुकने पर भी सवाल उठाए गए हैं. गौरतलब है बीजेपी की पिछले 14 महीनों में यह पहली हार है. 70 में से 67 सीटें जीत आश्चर्यचकित जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को 'कांग्रेस मुक्त' कर दिया, जबकि बीजेपी 3 सीटों पर सिमटकर विपक्ष के काबिल भी नहीं रही है.ज्यादातर समाचार पत्रों ने अपने पहले से लेकर आखिरी पन्ने तक चुनाव परिणामों से संबंधित खबरों, फोटो, ग्राफिक्स, कार्टून्स को प्रमुखता दी है. वहीं विदेशी मीडिया में भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के इस 'कारनामे' को भ्रष्टाचार विरोधी पार्ठी के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की जबरदस्त हार के रुप में पेश किया है.दैनिक भास्कर ने आप की जीत पर हेडलाइन दी है- 'आप ही आप'. गौरतलब है आप के 70 में से 67 सीटें जीतने के बाद दिल्ली में अब नाममात्र का ही विपक्ष बचा है जबकि कांग्रेस का तो पत्ता ही साफ हो गया है. एनबीटी ने इन नतीजों को बीजेपी-कांग्रेस की सबसे बड़ी हार और आप की सबसे बड़ी जीत के तौर पर पेश किया है. इसके साथ ही एनबीटी ने इन चुनाव पर विश्लेषण के साथ ही लेख, कार्टून और दिल्ली के नतीजों को भी खासी जगह दी है.नवभारत टाइम्स ने लिखा है, 'AK-67' दिल्ली में झाड़ू बनी वैक्यूम क्लीनर, केजरी का क्लीन स्वीप.अखबार ने दिल्ली में नतीजों पर लिखा है- जीत का फॉर्मूला? बीजेपी बदलेगी रणनीति? मोदी का मुश्किल? क्या लौटेगा धरना? राजनीति बदलेगी?अमर उजाला ने 'दिल्ली में सिर्फ आप, बाकी सब साफ' के नाम से पहली खबर दी है. इसके साथ ही अखबार ने लिखा कि केजरीवाल ने इतिहास रचा है, पहली बार 95 पआतिशत सीटें जीत कर नया रिकॉर्ड बनाया है. अखबार में केजरीवाल की पत्नी के साथ तस्वीर छापी है. गौरतलब है कल केजरीवाल ने नतीजों के बाद अपनी जीत का श्रेय अपनी पत्नी को दिया था. अखबार ने केजरीवाल के उस बयान को भी प्रमुखता दी है जिसमें केजरीवाल ने जीत के बाद कहा था कि जीत के बाद उन्हें डर लग रहा है.दैनिक जागरण लिखता है, '5 साल केजरीवाल'. जागरण ने लिखा है कि बीजेपी के विजय अभियान पर झाड़ू फिर गई है और बीजेपी दिल्ली में सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई है.दैनिक भास्कर ने लिखा है, 'वहीं नई दुनिया अखबार ने केजरीवाल को 'महानायक' बताया है. और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को 'चाणक्य' बताते हुए फेल करार दिया है. इसके अलावा अखबार ने किरण बेदी के भविष्य पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि अब किरण बेदी का क्या होगा?
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।