मनीष सिसोदिया होंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री-सूत्र
(India)
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के डिप्टी सीएम होंगे। अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी माने जाने वाले मनीष सिसोदिया पिछली बार दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि जीतेंद्र तोमर, गोपाल राय, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन और असीम अहमद खान को भी केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल की पिछली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, राखी बिड़लान और गिरीश सोनी को इस बार मंत्री नहीं बनाया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।