दिल्ली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की। केजरीवाल के साथ आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिसोदिया ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ हमारी ये मुलाकात एक शिष्टाचारिक मुलाकात थी। इस मुलाकात में किसी अहम एजेंडा पर चर्चा नहीं की गई। साथ सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केजरीवाल को दो किताबें कंस्टीटयूशन ऑफ इंडिया और थॉट्स एंड रिफलेक्शन भी गिफ्ट करी। राष्ट्रपति के अलावा केजरीवाल ने राष्ट्रपति भवन के बाहर जनदा दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।