गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले केजरीवाल
(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी को धूल चटाने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जहां केजरीवाल ने राजनाथ को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। वही उन्होंने गृहमंत्री से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का भी दर्जा मंागा। केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें 14 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात में शहर की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। सिसोदिया ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने मंत्री के साथ चार बड़े मुद्दों पर चर्चा की। पहले गरीबों के मुद्दे जैसे उनके लिए मुआवजे पर चर्चा की। हमें उसके लिए केंद्र सरकार की मदद की आवश्यकता होगी। दूसरे अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर चर्चा की। जिस पर केंद्र ने हाल में एक प्रस्ताव पारित किया था। इसे आगे ले जाने के लिए एमसीडी, डीडीए और केंद्र से मदद की जरूरत होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।