दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक बार फिर सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से केजरीवाल की मुलाकात के बाद आप सूत्रों के अनुसार केजरीवाल जेड प्लस सुरक्षा नहीं लेंगे। उन्हें ऐसी किसी सुरक्षा की जरुरत नहीं हैै। आप नेता आशुतोष ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुरक्षा के चलते आम जनता से संपर्क में कट जाते हैं। ऐसे में वे जेड प्लस सुरक्षा नहीं लेंगे। वही गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात में आप पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।