मानहानि मामले में केजरीवाल को व्यक्तिगत पेशी से छूट
(India)
दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि मामले में अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। मानहानि की शिकायत एक अधिवक्ता ने दर्ज कराई थी। आप नेता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव ने एक आवेदन दाखिल कर राजनीतिक वचनबद्धताओं के कारण व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी और मामले की सुनवाई 17 मार्च को तय करने का आग्रह किया था। जिसे महानगर दंडाधिकारी मुनीश गर्ग ने स्वीकृति दे दी। इससे पहले केजरीवाल, सिसोदिया और यादव के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 11 फरवरी का दिन तय किया था। फिलहाल तीनों आप नेता जमानत पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।